Tuesday, March 29, 2016

गर्मी के इस मौसम में पोदीने से करे अपने आप को निरोग

पुदीना : ठंडा-ठंडा, कूल-कूल
कई बार हम साधारण सी बीमारी में भी घबरा जाते हैं लेकिन अगर हमें थोड़ा भी घरेलू नुस्खों के बारे में पता हो तो आसानी से तुरंत इलाज किया जा सकता है। दादी-नानी के खजाने से हम लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ खास लाजवाब सरल-सहज नुस्खे, जिन्हें अपना कर आप भी पा सकते हैं निरोगी काया :

Monday, March 28, 2016

छिलकों में भी छुपे हैं गुण

छिलकों के घरेलू प्रयोग आजमाएं

नींबू और संतरे के छिलकों को सुखाकर अलमारी में रखा जाए तो इनकी खुशबू से झिंगुर व अन्य कीट भाग जाते हैं। 

ऐसे सूखे छिलकों को जलाने से जो धुआं होता है उनसे मच्छर मर जाते हैं। 

इसकी राख से दांत साफ किए जाएँ तो दुर्गंध दूर हो जाती है। 

नींबू निचोड़ने के बाद बचे हुए हिस्से को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा की चिकनाई कम होती है। 

इसके रगड़ने से मुंहासे भी कम होते हैं और रंग निखरता है। 

पीतल और तांबे के बर्तन इससे चमकदार बनते हैं। 

नींबू के छिलकों को कोहनी और नाखूनों पर रगड़ने से कालापन कम होता है और गंदगी हट जाती है।

इन्ही छिलकों को नमक, हींग, मिर्च और चीनी के साथ पीसने से स्वादिष्ट चटनी बनती है। 

संतरे का रस तो चेहरे को कांतिमय बनाता ही है, छिलकों को यदि छाया में सुखाकर पीसा जाए तो यह उबटन का काम करता है जिससे चेहरे के दाग-धब्बे हटते हैं और त्वचा खूबसूरत बनती है।

संतरे के छिलके को पानी में डालकर नहाने से पसीने की दुर्गंध दूर होती है और ताजगी आती है।

                           http://happylifeview.blogspot.in

Sunday, March 27, 2016

White discharge solutions in Ayurveda

श्वेत प्रदर (White Discharge) से बचाव के उपाय


महिलाओं में श्वेत प्रदर रोग आम बात है। ये गुप्तांगों से पानी जैसा बहने वाला स्त्राव होता है। यह खुद कोई रोग नहीं होता परंतु अन्य कई रोगों के कारण होता है। इसके लिये सबसे पहले जरूरी है साफ-सफाई, कब्ज दूर करना, चाय, मैदे की चीजें न खायें, तली चीजें न खायें। ताजी सब्जियां फल अवश्य खायें काम, क्रोध, उद्वेग से बचें।

उपाय :

*  1.आंवला पिसा एक चम्मच 2-3 चम्मच शहद रोज दिन में एक बार खायें। 30दिनों तक खटाई से परहेज करें।
2.      आंवले का रस व शहद लगातार एक माह तक लें। श्वेत प्रदर ठीक होगा। आंवला में विटामिन सी होने से आपकी त्वचा ग्लो भी करेगी।
3.      केला खाकर ऊपर से दूध में शहद डालकर पियें। केला दूध अच्छी डाइट है इससे आपकी सेहत भी ठीक होगी। कमजोरी दूर होगी। ये कम से कम तीन माह लगातार लें,गर्म दूध में शहद न डालें।
4.      कच्चे केले की सब्जी खायें।
5.      दो केले में शहद डाल कर खायें।
6.      फालसा मौसम में जितना खा सकें खायें तथा इसका शर्बत बनाकर पियें।
 
7.      टमाटर खायें और हो सके तो कच्चा टमाटर ही खायें।
8.      सिंघाडे का आटा, रोटी खायें, हलुआ खायें।
9.      अनार के ताजे पत्ते मिल जायें तो 25-30 पत्ते लें और काली मिर्च के साथ पिसलें, उसमें आधा ग्लास पानी डालें छान कर रोज सुबह-शाम पियें।
10.  100 ग्राम धुली मूंग तवे पर हल्का भून लें दो मुट्ठी चावल एक कप पानी में भिगा दें, दाल को पीसकर रख ले शीशी में अब इस चूरण को चावल भीगे
 पानी के साथ एक कप में घोलकर पी जायें।
11.  भूना चना पीसकर उसमें खाण्ड मिलाकर खायें और एक कप दूध में देशी घी डालकर पियें।
12.  भूना जीरा चीनी के साथ खायें फायदा होगा।
13.  गुप्तांगो को फिकरी के पानी से धोयें। सुबह-शाम।
14.  10ग्राम सोंठ एक पाव पानी में डालकर काढा बनायें छानकर पीलें। करीब 15-20 दिन तक लगातार पियें।
15.  एक ग्राम कच्ची फिटकरी पिसी हुई, एक केले को बीच में से काटकर भर दें इसे दिन में या रात में एक बार खायें। सात दिन में प्रदर रोग ठीक हो सकता है।
16.  तुलसी के पत्तों का रस, उतना ही शहद लें। इसे सुबह-शाम चाटें।
17.  *3 ग्राम शतावरी या सफेद मूसली, 3ग्राम मिश्री इनका चूरण सुबह-शाम गरम दूध से लें। श्वेत प्रदर तो ठीक होगा ही साथ कमजोरी तो ठीक होगी ही साथ स्वास्थ्य ठीक होगा।
18.  *माजू फल, बड़ी इलायची, मिश्री, समान मात्रा में लेंकर पीस लें एक दिन में तीन बार21दिन तक लें।
19.  *सुबह-शाम दो चममच प्याज का रस बराबर मात्रा में शहद मिलाकर पियें।
20.  *हल्दी चूरण चीनी के साथ लें श्वेत प्रदर ठीक होगा।
21.  नागर मोथा, लाल चंदन आक के फूल, चिरायता, दारूहल्दी, रसौता सबको 25-25 ग्राम लें तीन पाव पानी में उबालें आधा पानी रह जाय तो छानकर रख दें उसमे 100ग्राम शहद मिलाकर दिन में दो बार 50-50ग्राम लें हर प्रकार का प्रदर ठीक होजाताहै।
22.  तुलसी का रस 10 ग्राम चावल के माड में मिलाकर पीने से एक सप्ताह में यह रोग ठीक हो जाएगा। इस दवा के खाने तक दूध भात खायें या भात खाना होगा।
इलाज के लिये जो भी चीजें इस्तमाल की गयी हैं वो सब आपकी कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ आपके शरीर को हष्ट-पुष्ट भी बनाएगी।

                             http://happylifeview.blogspot.in

Saturday, March 26, 2016

युवाओं के गुप्त रोगों का 100% शुद्ध देसी इलाज

          युवाओं  के गुप्त रोगों का इलाज 



वीर्य वर्धक -  अलसी का चूरण वरावर माञा मे मिश्री मिलाकर  दो बार नियमित रूप से दूध के साथ कुछ हफ्ते तक पीने से  वीयृ बढ़ता है

२ - पेशाब में जलन -    सूखे अनार के छिलकों को सुखाकर पीस लें उसमें एक चम्मच चूर्ण ताजा पानी के साथ खाने से जलन एवं मुञ रोग दूर हो जाते हैं


३-  अडंकोष वृद्धि - अगूंर के 5-6 पत्तों पर घी लगाकर तथा आग पर खुब गरम करके बांधने से  अडंकोष (फोतो) की वृद्धि वृद्धि रुक जाती है तथा सामान्य  में आकार में आ जाते हैं
४ बार-बार पेशाब आना-    अंगूर खाने से बार-बार पेशाब जाने की आदत कम हो जाती है



५ धात का जाना -    5-6 आवंलो को पिसकर वीर्य नलिकाओं पर पर लगाने धात की बीमारी खत्म हो जाती है

६-     नपुसकतां खत्म करने के लिए --  बेल के पत्ते का रस ले कर  उसमें थोड़ा सा  शहद मिलाकर इसे  ४०  दिन लिगं पर  लेप करने से नपुंसकता का रोग दूर हो जाता है




७------   सेक्स पावर बढ़ाने के लिए --    बबूल की गोंद को घी में भून कर उसका पकवान बना कर सेवन करने से मनुष्य की सेक्स करने की  क्षमता बढ़ जाती है



८-     अडंकोष के एक सिरे का बढना---   चने के बेसन को पानी और शहद में मिलाकर अंड कोष की सूजन पर लगाने से लाभ होता है



९----    शीघ्रपतन -----  २ छुआरे रोज खाने से शीघ्रपतन के रोग में लाभ मिलता है और जिन लोगों का वीर्य पतला हो जाता है वह गाढ़ा हो जाता है

१० ---- वीर्य का पतलापन --- १ मुट्ठी सिके हुए चने या भिगे हुए  5 बादाम

कृपया कोई भी परेशानी के लिए हमें कमेंट  

                                     http://happylifeview.blogspot.in/

Wednesday, March 23, 2016

हमारी लाइफ कैसी हो आओ जाने

हैप्पी लाइफ के कुछ फंडे





आज का टाइम बहुत पेचीदा और मुश्किल हो गया और हर व्यक्ति अपनी एक उलझन में फंसा हुआ है कोई पैसे के लिए परेशान है







कोई औलाद के लिए तो कोई जमीन के लिए पर जिंदगी का हिस्सा है  





वह है हमारी सेहत अगर हमारे पास दौलत हो शोहरत हो और वह सब कुछ हो जो हमें चाहिए परंतु सेहत न हो तो हमारे लिए सब कुछ बेकार है 





इसलिए दोस्तों हजार नेमत से बेहतर सेहत है
आप एक बात नोट करना शहर में रहने वाले लोगों से वह लोग ज्यादा खुश नजर आते हैं
जो  गांव में रहते हैं क्योंकि वह प्राकृतिक के बहुत करीब रहते हैं जितना आप प्राकृतिक के करीब रहोगे उतना ही अच्छा फील करोगे





जिंदगी को इसकी डिटेल्स के साथ जीना सीखो और छोटी-छोटी खुशी को भी एंजॉय करना सीखो भोजन को खाते हुए उसकी सुगंध और स्वाद को महसूस करें
इससे हमें खाने की स्वादिष्ट का पता लगेगा और हमें खाने में भी खुशी प्राप्त होगी ऐसे ही अन्य कार्य हैं नहाना ट्रैवल  वगैरह हे






   क्योंकि हमारा मन हर वक्त कुछ नया चाहता है तो हमें अपने रोज के कार्य में ही कुछ नया करना चाहिए 
अक्सर रोज हम ऑफिस में एक ही कार्य करते हैं तो बोर हो जाते हैं और वह कार्य हमें बोझ लगने लगता है







  इसलिए अपनी परेशानी व कार्यों को दूसरों के साथ शेयर करना चाहिए जिससे काम तो कम नहीं होता पर उसका भार कम हो जाता है










जितनी दुनियावी चिजे जरूरी है वैसे ही खेल भी हमें स्वच्छ रखते हैं हमें अपनी लाइफ को के कुछ पल खेलने में भी व्यतीत करने चाहिए









किसी ने क्या खूब कहा है
(१)
वह भी क्या दिन थे
मां की गोद
और पापा के कंधे
ना पढ़ाई की सोच
ना लाइफ के फंडे
ना कल की चिंता
ना फ्यूचर के सपने
और अब कल की फिक्र है
और अधूरे हैं सपने
मुड़ कर देखा तो
बहुत दूर है अपने 
मंजिलो को ढूंढते
हम कहां खो गए
क्यों हम इतने बड़े हो गए
(२) 






लिखूं कुछ आज यह वक़्त का तकाजा है;
मेरे दिल का दर्द अभी ताजा-ताजा है;
गिर पड़ते हैं मेरे आंसू मेरे ही कागज पर;
लगता है कि कलम में स्याही का दर्द ज्यादा है!







Monday, March 21, 2016

यौन शक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय

यौन शक्ति बढ़ाने के अचूक घरेलू उपाय.  




तुलसी : 15 ग्राम तुलसी के बीज और 30 ग्राम सफेद मुसली लेकर चूर्ण बनाएं, फिर उसमें 60 ग्राम मिश्री पीसकर मिला दें और शीशी में भरकर रख दें। 5 ग्राम की मात्रा में यह चूर्ण सुबह-शाम गाय के दूध के साथ सेवन करें इससे यौन दुर्बलता दूर होती है।




लहसुन : 200 ग्राम लहसुन पीसकर उसमें 60 मिली शहद मिलाकर एक साफ-सुथरी शीशी में भरकर ढक्कन लगाएं और किसी भी अनाज में 31 दिन के लिए रख दें। 31 दिनों के बाद 10 ग्राम की मात्रा में 40 दिनों तक इसको लें। इससे यौन शक्ति बढ़ती है।




जायफल : एक ग्राम जायफल का चूर्ण प्रातः ताजे जल के साथ सेवन करने से कुछ दिनों में ही यौन दुर्बलता दूर होती है।



दालचीनी : दो ग्राम दालचीनी का चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करने से वीर्य बढ़ता है और यौन दुर्बलता दूर होती है।





खजूर : शीतकाल में सुबह दो-तीन खजूर को घी में भूनकर नियमित खाएं, ऊपर से इलायची-शक्कर डालकर उबला हुआ दूध पीजिए। यह उत्तम यौन शक्तिवर्धक है।


                         http://happylifeview.blogspot.in

गर्मियों के इस मौसम मे उफ यह पसीना ़ असरदार ईलाज

(१).          बबूल के पत्ते और बाल हरड़ को बराबर-बराबर मिलाकर महीन पीस लें। इस चूर्ण की सारे शरीर पर मालिश करें और





कुछ समय रूक-रूक कर स्नान कर लें। नियमित रूप से यह प्रयोग कुछ दिनों तक करते रहने से पसीना आना बंद हो
जाएगा








(२).    - पसीने की दुर्गन्ध दूर करने के लिए बेलपत्र के रस का लेप शरीर पर करना चाहिए।





(३).   
- अडूसा के पत्रों के रस में थोड़ा शंख चूर्ण मिलाकर शरीर पर लगाने से शरीर से पसीने की दुर्गन्ध दूर हो जाती है।

Saturday, March 19, 2016

स्वपन दोष का आयुर्वेदिक इलाज

सेक्स के सपने, बढ़ाए सेहत के खतरे





युवावस्था की सामान्य प्रॉब्लम है कि उन्हें उम्र के साथ सेक्स के सपने परेशान करते हैं। यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि नेचुरल प्रोसेस है आपके बड़े होने की। लेकिन अति हर बात की बुरी होती है। इस स्वप्न दोष भी कहते हैं। अगर आपका ऐसे सपनों पर कोई कंट्रोल नहीं है तो पेश है कुछ आसान से घरेलू उपचार : 


(१).  आंवले का मुरब्बा रोज खाएं ऊपर से गाजर का रस पिएं। 






(२).    तुलसी की जड़ के टुकड़े को पीसकर पानी के साथ पीना लाभकारी होता है। अगर जड़ नहीं उपलब्ध हो तो तो बीज 2 चम्मच शाम के समय लें। 








(३)    लहसुन की दो कली कुचल कर निगल जाएं। थोड़ी देर बाद गाजर का रस पिएं। 







(४).       मुलहठी का चूर्ण आधा चम्मच और आक की छाल का चूर्ण एक चम्मच दूध के साथ लें। 







(५).       काली तुलसी के पत्ते 10-12 रात में जल के साथ लें। 





(६).   रात को एक लीटर पानी में त्रिफला चूर्ण भिगा दें सुबह मथकर महीन कपड़े से छानकर पी जाएँ। 






(७).   अदरक रस 2 चम्मच, प्याज रस 3 चम्मच, शहद 2 चम्मच, गाय का घी 2 चम्मच, सबको मिलाकर सेवन करने से स्वप्नदोष तो ठीक होगा ही साथ मर्दाना ताकत भी बढ़ती है। 








(८).   नीम की पत्तियां नित्य चबाकर खाते रहने से स्वप्नदोष जड़ से गायब हो जाएगा।








अन्य किसी इलाज के लिए हमसे संपर्क करें तथा कमेंट करें





                         http://happylifeview.blogspot.in



Friday, March 18, 2016

गरमी के इस मौसम मे ब्यूटी के लिए कामयाव फारमुला

(१) 50 ग्राम मसूर की दाल और 100 मिली दुध  ले  और दोनो को मिला कर दिन के टाईम रख दे| रात होने पर उवटन बना कर लगाये | बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए एक माहिने तक रोज  इसे लगाएं।








(२)  25 मिली ग्लिसरीन और 25 मिली शुद्ध गुलाब जल में 5 ग्राम सल्फर पावडर मिलाएं। इस लेप को रात में चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे पर लगाकर छोड़ दें। सबेरे पानी से चेहरा धोएं। इस लेप से एक हफ्ते में आप एक्ने की प्रॉब्लम से निजात पा सकते हैं। बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए सप्ताह में 3 बार इसे लगाएं।










(३).  संतरे के 20 ग्राम सूखे छिल्के, 5 ग्राम सूखे नीम के पत्ते लें और इन्हें पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण में 5 ग्राम चूर्ण, चंदन चूर्ण और आटा मिलाएं। इस मिश्रण में 5 मिली बादाम तेल और इतनी ही मात्रा में तिल का तेल मिलाएं। अब इस उबटन को रातभर चेहरे पर लगाए रखें और सबेरे पानी से धो दें। इस उबटन को हफ्ते में 3-4 बार लगाएं। 










(४).   गुलाब पत्तियों, सेना, नीम, तुलसी और कासनी की 3 ग्राम (प्रत्येक) पत्तियों को उबालें। इस मिश्रण को छानकर इसमें चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को छानकर इसमें चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को हर रात सोने से पहले पिएं और आपको 15 दिनों में ही फर्क दिखाई देने लगेगा।







   और अधिक जानकारी के लिए हमे कमैटं करे

Thursday, March 17, 2016

तंबाकू की आदत छुडाने के नुखसा

तंबाकू खाने की आदत छुड़ाने में मनोवैज्ञानिक सलाह के अलावा निम्नलिखित घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं





(१ ) बारीक सौंफ के साथ मिश्री के दाने मिलाकर धीरे-धीरे चूसें, नरम हो जाने पर चबाकर खा जाएं।





(२) अजवाइन साफ कर नींबू के रस व काले नमक में दो दिन तक भींगने दें। इसे छांव में सुखाकर रख लें। इसे मुंह में रखकर चूसते रहें। 







(३) छोटी हरड़ को नींबू के रस व सेंधा नमक (पहाड़ी नमक) के घोल में दो दिन तक फूलने दें। इसे निकाल कर छांव में सुखाकर शीशी में भर लें और इसे चूसते रहें। नरम हो जाने पर चबाकर खा लें।








(४) तंबाकू सूंघने की आदत छोड़ने के लिए गर्मी के मौसम में केवड़ा, गुलाब, खस आदि के इत्र का फोहा कान में लगाएं।









(५) सर्दी के मौसम में तंबाकू खाने की इच्छा होने पर हिना की खुशबू का फोहा सूंघें।
खाने की आदत को धीरे-धीरे छोड़ें। एकदम बंद न करें, क्योंकि रक्त में निकोटिन के स्तर को क्रमशः ही कम किया जा सकता है 









कोइ भी बिमारी का होम मैड ईलाज के लिए हमे कमैटं करे ,





                    http://happylifeview.blogspot.in